Friday, July 26, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री पद को लेकर फिर कांग्रेस में रार

कर्नाटक की सियासी गलियारों में लगातार हलचल मची हुई है। जहां कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम तय नहीं कर पा रही थीं। वहीं अब मुख्यमंत्री के पद को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इन अटकलों के बीच, सत्ता में बदलाव के मुद्दे को उठाते हुए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि भविष्य में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के बारे में कांग्रेस फैसला करेगी। पिछले साल मई में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए जोरदार टक्कर थी। हालांकि, कांग्रेस शिवकुमार को मनाने में सफल रही थी और उन्हें उपमुख्यमंत्री बना दिया था। उस समय कुछ खबरें थीं कि शिवकुमार एक समझौते पर राजी हुए हैं। कहा जा रहा था कि समझौता यह हुआ है कि मुख्यमंत्री को बीच-बीच में बदलते रहेंगे। इसके अनुसार, शिवकुमार ढाई साल बाद सीएम बनेंगे। हालांकि, पार्टी द्वारा आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई थी।  हाल ही में मंदिर में दर्शन करने के दौरान एक पुजारी ने प्रार्थना की कि भगवान की शिवकुमार पर कृपा बरसे और वह मुख्यमंत्री बनें। इस पर राजनीतिक बहस छिड़ गई। विधानसभा कार्यकाल के बीच नेतृत्व में बदलाव की अटकलों के बीच, उत्तर कन्नड़ जिले में शिवकुमार ने पत्रकारों से कुछ राजनीतिक क्षेत्रों में नेतृत्व के मुद्दे पर बात की।  शिवकुमार ने कहा, ‘अगर एक पुजारी प्रार्थना करते समय भगवान के सामने अपनी इच्छा जाहिर करता है तो इसमें गलत क्या है? पुजारी ने सिर्फ अपनी इच्छा बताई है। फिलहाल सिद्धारमैया मुख्यमंत्री हैं और मैं उप मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर रहा हूं। लोग इसके बारे में बात करते हैं और चाहते हैं कि (शिवकुमार को सीएम बनना चाहिए) एक अलग मामला है, इसका फैसला हमारी पार्टी करेगी।’

 

 

Popular Articles