Top 5 This Week

Related Posts

मुखानी से सुशीला तिवारी अस्पताल तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 12 चालान काटकर वसूले ₹27,700

हल्द्वानी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम की टीम ने गुरुवार को मुखानी क्रियाशाला से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल तक व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेलों और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

नगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान कुल 12 चालान करते हुए ₹27,700 का जुर्माना वसूला। इसके अलावा कार्रवाई के तहत 8 ठेले और 5 गाड़ियों का सामान जब्त किया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा और कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन को परेशानी से बचाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

इस कार्रवाई में नगर स्वास्थ्य अधिकारी सी. एस. टोलिया, नोडल अतिक्रमण प्रभारी गणेश भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह, सफाई निरीक्षक एवं नगर निगम की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Popular Articles