Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट

इस साल मार्च तक भारत से मालदीव आने वाले पर्यटकों की संख्या में 2023 के मुकाबले लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट आई। मालदीव के पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में पर्यटकों के आगमन पर अपनी मासिक रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट के अनुसार जनवरी और मार्च 2023 के बीच 56,208 भारतीय पर्यटकों ने मालदीव का दौरा किया था। जनवरी-मार्च 2024 की अवधि में यह संख्या घटकर 34,847 हो गई। यह 2023 के मुक़ाबले 38 प्रतिशत की गिरावट थी। वहीँ चीन से मालदीव जाने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है l जनवरी-मार्च 2023 के दौरान चीन से 17,691 पर्यटकों ने मालदीव का दौरा किया। जनवरी-मार्च 2024 के दौरान यह संख्या बढ़कर 67,399 हो गई, इसका मतलब ये है कि 2023 के मुकाबले 2024 में चीन से आने वाले पर्यटकों की संख्या में281 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

 

2020 से पहले मालदीव में पर्यटन चार्ट में चीन के लोग सबसे आगे थे । 2020 में, मालदीव में टॉप टेन मार्केट अराइवल्समें चीन की हिस्सेदारी 18.31 प्रतिशत थी , जो उस वर्ष सबसे अधिक थी।पिछले साल दिसंबर तक मालदीव के पर्यटन बाजार पर भारत का दबदबा था। मालदीव के पर्यटन बाजार में हिस्सेदारी रखने वाले शीर्ष 10 देशों में भारत तीसरे स्थान पर रहा। 21 जनवरी को भारत की रैंक गिरकर पांचवें स्थान पर और फिर 3 मार्च को छठे स्थान पर आ गई।

 

Popular Articles