Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

भारत का विकास जानबूझकर अनदेखा कर रहा पश्चिम : स्टैनफोर्ड विवि के प्रोफेसर

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अनुराग मैराल का कहना है कि पिछले एक दशक में भारत ने उल्लेखनीय तरक्की की है। लेकिन, पश्चिमी मीडिया जानबूझकर भारत की इस विकास यात्रा को अनदेखा कर रहा है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टैनफोर्ड बायर्स सेंटर फॉर बायोडिजाइन में मेडिसिन के प्रोफेसर और ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम के निदेशक डॉ. अनुराग मैराल ने एक साक्षात्कार में कहा कि भारत जैसे जटिल देश की दूर से रिपोर्टिंग करना, ऐसी कहानियां लिखने का एक नुस्खा है, जो कभी विश्वसनीय नहीं हो सकती हैं। भारतीय में चुनाव, लोकतंत्र की स्थिति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पश्चिमी मीडिया, विशेष रूप से अमेरिका में छपे नकारात्मक लेखों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिमी मीडिया में भारत की ज्यादातर कहानियां हकीकत से परे और हास्यास्पद होती हैं। जो लोग भारत को जानते हैं, वे इन कहानियों पर जरा भी विश्वास नहीं करते हैं। क्योंकि, ये बहुत सतही और वास्तविक डाटा से दूर होती हैं। भारत में लोकतंत्र के भविष्य और पीएम मोदी के सत्तावादी शासन की ओर बढ़ने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि वह भारत को निरंकुशता की ओर बढ़ता नहीं देखते हैं। दुनिया को भारतीयों पर भरोसा रखना चाहिए। भारतीय लोगों में जबरदस्त आत्मविश्वास है वे अपने अधिकारों व जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक हैं।   अमेरिका के विभिन्न शहरों में भाजपा समर्थकों ने, भारत के चुनाव में सत्तारूढ़ दल और पीएम नरेंद्र मोदी की जीत के लिए हवन किया। ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी-यूएसए’ द्वारा न्यूजर्सी, न्यूयॉर्क, वर्जीनिया, मैरीलैंड और शिकागो में यह हवन किए गए। संगठन ने बताया, ये पवित्र अनुष्ठान आध्यात्मिक शक्ति उत्पन्न करते हैं। बयान में कहा गया कि यह हवन पीएम मोदी के नेतृत्व में समृद्ध भारत के लिए भाजपा के दृष्टिकोण का समर्थन करने के हमारे सामूहिक दृढ़ संकल्प का प्रतीक हैं। संगठन के ए. प्रसाद ने कहा, यह भारत की प्रगति के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता की गहन अभिव्यक्ति है।

 

 

Popular Articles