Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

भारत और अमेरिका के बीच सैन्य संबंध मजबूत: USA

पेंटागन ने भारत और अमेरिका के बीच सैन्य संबंध के बारे में बयान जारी किया है। पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सैन्य संबंध बहुत अच्छे हैं। सिंह ने पाकिस्तान में हुए चुनाव के बारे में भी जानकारी दी, और बताया कि पेंटागन पाकिस्तान में चल रही गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

सबरीना सिंह ने कहा कि भारत के साथ हमारे सैन्य संबंध अच्छे हैं। हम इस क्षेत्र में क्या हो रहा है, इसकी निगरानी जारी रखेंगे। रक्षा मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संबंधों के बारे में पेंटागन की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे 13 फरवरी से अमेरिका के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं।

Popular Articles