Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

भारतीयों के लिए पहली पसंद बना अमेरिका

अमेरिका में बसना भारतीयों के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है। अमेरिका में बसने वाले भारतीय नागरिकों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में 59000 से अधिक भारतीयों को अमेरिकी नागरिकता मिली है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर फिलीपींस के नागरिक शामिल हैं। फिलीपींस के करीब 44800 नागरिक और डोमिनिकन गणराज्य के 35200 नागरिकों को अमेरिकी नागरिकता दी गई है। जब सबसे पसंदीदा देश की बात आती है, तो अधिकांश भारतीय अप्रवासियों के लिए अमेरिका में रहना पहली पसंद बनी हुई है. USA पारिवारिक प्रवासियों के लिए प्राइमरी ओईसीडी डेस्टिनेशन बना हुआ है. 2022 में, 7 लाख 23 हजार प्रवासियों ने पारिवारिक कारणों से USA में वैध स्थायी निवासी का दर्जा प्राप्त किया, जो जो 2021 की तुलना में 14% की बढ़ोतरी है. साल 2021 के आंकड़ों पर नजर डालें तो US में मेक्सिको, भारत और चीन से 2021 में सबसे ज्यादा लोग रहने गए.

Popular Articles