Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को संदेशखाली जाने से रोका

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में भाजपा का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बंगाल पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया है। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रतिमा भौमिक, सुनिता दुग्गल, कविता पाटीदार, संगीता यादव, और बृजलाल शामिल हैं, साथ ही भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल भी प्रतिनिधिमंडल के साथ हैं।

अन्नपूर्णा देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित किया गया प्रतिनिधिमंडल संदेशखाली जा रहा है। संदेशखाली में जो भी हुआ, वह घोर निंदनीय है। मुख्यमंत्री का नाम ममता है, लेकिन उनकी पार्टी के गुंडे शाहजहां शेख जैसे लोग महिलाओं के खिलाफ अत्याचार कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ इन मुद्दों को उठाने के लिए फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। पुलिस टीएमसी के गुंडों को सुरक्षा दे रही है, जबकि वही लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं।”

Popular Articles