देहरादून। भाजपा नेता विनोद कुमार हत्याकांड के बाद तनाव और डर के माहौल से गुजर रहे बैरागीवाला गांव में अब धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं। घटना के बाद गांव से बाहर चले गए मुस्लिम समुदाय के कुछ परिवार वापस लौटने लगे हैं और लंबे समय से बंद पड़े घरों के ताले भी खुलने लगे हैं।
हत्या की घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया था। सुरक्षा और माहौल को देखते हुए कई परिवार अपने घरों को बंद कर दूसरी जगह चले गए थे। इस दौरान गांव में सन्नाटा और चिंता का माहौल बना रहा।
अब पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बीच स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, धीरे-धीरे लोगों में भरोसा लौट रहा है और सामान्य दिनचर्या की शुरुआत हो रही है। बंद पड़े घरों के दरवाजे खुलने लगे हैं और गांव की गतिविधियां फिर से पटरी पर आने लगी हैं।
वहीं, भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश भी देखने को मिला था। घटना के विरोध में प्रदर्शन और तनाव की स्थिति बनी थी, जिसके बाद प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाए।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शांति और आपसी विश्वास बनाए रखना जरूरी है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।
फिलहाल बैरागीवाला में हालात सामान्य करने की कोशिश जारी है। प्रशासन की निगरानी और ग्रामीणों की पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि गांव में जल्द पूरी





