Top 5 This Week

Related Posts

फ्रांस 2030 तक 30,000 भारतीय छात्रों को देगा पढ़ाई का मौका

फांस जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं और दोनों देशों के बीच के शैक्षिक संबंध में और मजबूती के लिए भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी माथू ने भारतीय छात्रों को भरोसा दिलाया कि 2030 तक 30,000 भारतीय छात्रों को फ्रांस बुलाया जाएगा। फ्रांसीसी के राजदूत थियरी माथू ने कहा कि फ्रांस दोनों देशों के शैक्षिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह बात बुधवार को चूज फ्रांस टूर 2024 के दौरान कही। उन्होंने कहा इस टूर के जरिये फ्रांस का लक्ष्य 2030 तक 30,000 भारतीय छात्रों को पढ़ाई के लिए अपने देश बुलाना है। यह टूर फिलहाल भारत के पांच शहरों नई दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, हैदराबाद और बंगलूरू में 19 से 27 अक्तूबर तक है।टूर में अब तक 11,000 से अधिक छात्रों और माता-पिता ने पंजीकरण कराया है। इस टूर में 57 फ्रेंच विश्वविद्यालय और संस्थान भारतीय छात्रों को कई शैक्षिक कार्यक्रमों की पेशकश कर रहे हैं। टूर का उद्देश्य छात्रों को व्यापार, इंजीनियरिंग, और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में अध्ययन के लिए आकर्षित करना है।

इसके साथ ही राजदूत माथू ने इस बात पर जोर दिया कि जो भारतीय छात्र फ्रांस में पढ़ाई करेंगे, उन्हें फ्रांस और भारत दोनों में अच्छे करियर के अवसर मिलेंगे। उनका कहना है कि भारत और फ्रांस के बीच मजबूत शैक्षिक और रणनीतिक साझेदारी बनाने का लक्ष्य है, और इस साझेदारी में फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Popular Articles