गिरोह बनाकर वाहनों से करते थे बैटरी चोरी,थाना दिनेशपुर की चौकी जयनगर का मामला
रुद्रपुर। थाना दिनेशपुर पुलिस ने ट्रक से बैटरी चोरी करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बैटरी भी बरामद की। चोर गिरोह बनाकर वाहनों से बैटरी चोरी करते थे। पुलिस ने कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसएसपी के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस का अभियान चल रहा। इसी अभियान के तहत थानाध्यक्ष दिनेशपुर के नेतृत्व में क्षेत्र में थाना पुलिस की टीम चैकिंग कर रही। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम चितरंजनपुर में ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम जीवन सिंह धामी पुत्र तुला सिंह, संजय सिंह पुत्र जागन सिंह निवासी मदनापुर दिनेशपुर बताया। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने दोनों के पास से ट्रक से चोरी की बैटरी बरामद की। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि ट्रकों से बैटरी चोरी करने का गिरोह है और मौका देख ट्रकों से बैटरी चोरी करते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस दोनों का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और कोर्ट में पेश किया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जयनगर अर्जुन सिंह,सूरज प्रकाश,प्रशान्त कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।





