Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस उपद्रवियों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एक्शन में,बिना कारण घूमते मिले तो हवालात जाओगे

एक दर्जन से अधिक पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई

रुद्रपुर। एसएसपी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने उपद्रवियों व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई। शुक्रवार रात को सीओ सिटी विभव सैनी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रकाश दानू के नेतृत्व में पुलिस ने रोडवेज,गाबा चौक,भूरारानी, डीडी चौक,इंदिरा चौक सहित विभिन्न प्रमुख समेत संवेदनशील स्थानों पर व्यापक अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की गहन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों,शराब पीकर वाहन चलाने वालों,बिना हेलमेट,बिना वैध दस्तावेज और यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई। सीओ सिटी ने बताया कि
पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 5 चालान पुलिस पुलिस एक्ट,12 चालान समेत अन्य पर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि अगर रात को बिना किसी कारण घूमते मिलने पर सीधे हवालात पहुंचाया जाएगा। टीम में बाजार पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली,एसएसआई खुशवंत सिंह,एसआई धीरज टम्टा आदि शामिल रहे।

Popular Articles