Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का अब नाम सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व

उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व रख दिया है। सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व में माँ सीता का पौराणिक मंदिर और महा ऋषि वाल्मीकि आश्रम है। जिसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है और यहां जाने की अनुमति वन विभाग देता है।

रामनगर और आसपास के छोटे बच्चों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री धामी से नाम बदलने का अनुरोध किया था। उनके आदेश पर प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने इस संबंध में शासनादेश कर दिया है। सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व में मां सीता का पौराणिक मंदिर और महाऋषि वाल्मीकि का आश्रम है। इसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है। यहां जाने की अनुमति वन विभाग देता है।

उत्तराखंड की धामी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है। जिसने एक संरक्षित क्षेत्र का नाम माँ सीता के नाम पर रखा है। यह जंगल 5824.76 हैक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है। जो टाईगर, हाथी, पक्षी व तितलियों के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थ यात्री भी जाते है।

Popular Articles