नैनी झील में लगातार तीसरे दिन भी मिला एक युवक का शव, पाषाण देवी मंदिर के समीप शव बरामद हुआ है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेस्कयु कर झील से बाहर निकाला, शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है. तल्लीताल एसआई सुनील कुमार ने बताया सूचना प्राप्त हुई की पाषाण मंदिर के पास झील में शव उतरता दिखाई दिया है, शव को झील से बाहर निकालकर शव की पहचान की जा रही है, साथ ही बैग बरामद हुआ है जिसकी तलाशी ली जा रही है आसपास के थानो से सम्पर्क किया जा रहा है.
इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. कोमल गुरूरानी ने बताया आज अस्पताल में एक युवक का शव आया मृतक प्रकाश चंद्र आर्य उम्र 35 है जिसको जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है।
कोमल गुरूरानी ( चिकित्सक बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल )




