Top 5 This Week

Related Posts

नैनीताल में कार्यकर्ताओं संग बैठक, धामी बोले- उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार नैनीताल पहुंचे, नैनीताल आगमन पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कोई भी व्यक्ति राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेता, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को स्वयं भी यह पता नहीं रहता कि वह कब क्या बोल जाते हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्षों से राहुल गांधी को स्थापित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन आज तक वह जनता का विश्वास हासिल नहीं कर पाए हैं. सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सेना और सैनिकों को लेकर दिए गए बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं, उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सेना की सर्जिकल स्ट्राइक और सैन्य अभियानों पर सवाल उठाता हो, सैनिकों के शौर्य, साहस और पराक्रम के प्रमाण मांगता हो, उसे उत्तराखंड जैसे सैनिक बहुल प्रदेश की जनता गंभीरता से नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री, सरकार और राजनीतिक दलों का विरोध करने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि अब सेना और देश की प्रतिष्ठा पर भी सवाल खड़े कर रहे।
सीएम ने कहा कि ऐसे बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रति भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया था, जिसे देशवासी कभी नहीं भूल सकते।

सीएम धामी ने कैंची धाम को लेकर कहा कि बाईपास का निर्माण कार्य हो रहा है, जहाँ कैंची धाम में हजारों कि तैदात में भक्त आते है और किसी को दर्शन के लिए परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसके साथ ही जितने भी धार्मिक स्थल है उत्तराखंड के अंदर उनको विकसित किया जा रहा है ताकी धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो सके।

विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर सीएम धामी ने कहा पर्यावरण को संरक्षित करना हम सब की जिम्मेदारी है, कहा हम हिमालय के राज्य है जहाँ हिमग्लेशियर, गंगा यमुना जैसी अनेक नदिया है जो बरामहा जीवनदायनीय का काम करती है, 71 प्रतिशत वन क्षेत्र है जिसे संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी चुनावों को लेकर कहा कि उनकी सरकार का पूरा ध्यान जनता की सेवा और प्रदेश के विकास पर केंद्रित है, उन्होंने कहा कि चुनाव जब आएगा तब आएगा, लेकिन वर्तमान समय में सरकार निरंतर जनकल्याण और विकास कार्यों में जुटी हुई है, मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है, उन्होंने कहा कि विकल्प रहित संकल्प के साथ सरकार का प्रत्येक क्षण और प्रत्येक प्रयास प्रदेश के विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है और इस दिशा में प्रदेश की जनता का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और केंद्र सरकार के समर्थन से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस दौरान विधायक सरिता आर्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, दर्जा मंत्री दिनेश आर्य,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, दर्जा मंत्री शांति मेहरा,मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, अरविन्द पड़ियार, हरीश राणा, मोहित साह, जीवंती भट्ट, कविता गंगोला, गजाला कमाल, आभा साह, भुवन आर्य, ज्योति ढोंढीयाल, सलमान जाफरी, कमर खान, आयुष भंडारी,विक्की राठौर,रोहित भाटिया समेत अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।

Popular Articles