Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

नितिन गडकरी ने हरिद्वार को दी 4750 करोड़ से अधिक की सौगात

परिवहन और राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्हांने तीर्थनगरी में 4750 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि यहां के सांसदों ने समय-समय पर मांग की है। आज से तीन महीने के अंदर श्यामपुर फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक जो प्रोजेकट चल रहे हैं वह एक लाख करोड़ के हैं। इनमें 16 हजार करोड़ के केवल रोपवे ही हैं। उत्तराखंड में आने वाले समय में यह राशि दो लाख करोड़ की होगी। 2024 तक त्यूणी हाईवे का निर्माण होगा। कुमाऊं से बदरीनाथ तक मार्ग बनेगा। मसूरी में जाम से मुक्ति के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होने कहा कि कैलाश मानसरोवर तक सड़क जल्द पूरी हो जाएगी। 355 किलोमीटर तक का काम अनुमन्य है। देहरादून से दिल्ली तक लोग नौकरी करेंगे और रोज आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आज मेरठ से लोग 45 मिनट में पहुंच रहें हैं।

उन्होने ये भी जानकारी दी कि ऋषिकेश से माणा गांव को जोड़ा जा रहा है। भूस्खलन जोन को चिन्हित कर सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। केदारनाथ में पांच भूस्खलन जोन सुधार का काम 2025 तक पूरा होगा। सूखी टॉप में गंगोत्री धाम में मई 2025 तक काम पूरा होगा। यमुनोत्री धाम में जून 2025 तक काम शुरू किया जाएगा।

Popular Articles