Top 5 This Week

Related Posts

दून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 53 इंस्पेक्टर-दरोगाओं के तबादले; 11 थानेदार बदले

देहरादून। देहरादून पुलिस में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने देर रात 53 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले कर दिए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक 11 थानेदारों को बदला गया है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची के तहत इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं को पटेलनगर से हटाकर डालनवाला थाने का एसएचओ बनाया गया है, जबकि पटेलनगर की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर नरेश राठौर को दी गई है। इंस्पेक्टर संतोष कुंवर को कैंट, नरेंद्र गहलावत को मसूरी और देवेंद्र चौहान को नेहरू कॉलोनी का एसएचओ बनाया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर प्रदीप रावत को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।

देहात क्षेत्र में भी बदले थानेदार

एसओ क्लेमेंटटाउन मोहन सिंह का तबादला रायवाला किया गया है, जबकि लोकपाल परमार को क्लेमेंटटाउन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसआई गिरीश नेगी को प्रेमनगर, शैंकी कुमार को सेलाकुई, मनोज नौटियाल को सहसपुर और अमित कुमार शर्मा को वसंत विहार थाने का प्रभारी बनाया गया है।

चौकी प्रभारियों में भी बदलाव

तबादला सूची में कई चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारियां मिली हैं। एसआई प्रद्युम्न नेगी को झाझरा, प्रवीन सैनी को सभावाला, अरविंद पंवार को कुठालगेट, आशीष कुमार को बाजार पटेलनगर और मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जाखन, कुल्हान, हर्रावाला, पंडितवाड़ी और रानीपोखरी समेत कई स्थानों पर भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।

पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की जिम्मेदारी होगी।

Popular Articles