Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को अब नगर निगम से नहीं मिलेगी कई सुविधाएँ

अब दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में विधायक निधि के तहत कोई भी विकास कार्य या धार्मिक स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित करने के साथ ही बोर्ड लगाने और आवसीय इलाकों में चारदीवारी के कार्य नहीं किए जाएंगे।
दिल्ली नगर निगम ने अनधिकृत कॉलोनियों और कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में विधायक निधि से विकास कार्यों को रोक लगा दिया है। दिल्ली नगर निगम ने 24 जनवरी को इस निर्देश को जारी किया है।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निगम अधिनियम के तहत सार्वजनिक सड़कों और जगहों पर ही निगम की ओर से विकास कार्यों का संचालन किया जाता है।

Popular Articles