Thursday, January 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

टेक्सस बाढ़: अब तक 120 मौतें, 160 से अधिक लापता; राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ने लिया स्थिति का जायजा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने गुरुवार को टेक्सस के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान वे पीड़ित परिवारों से मिले और राहत कार्यों का जायजा लिया। ट्रंप ने प्रशासन की तत्परता का बचाव करते हुए कहा, “हम शुरू से ही वहां मौजूद हैं।”
चार जुलाई को आई थी विनाशकारी बाढ़
टेक्सस में 4 जुलाई को आए तूफान के बाद ग्वाडालूप नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। अब तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है और 161 लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित केर काउंटी में 2,100 से अधिक आपातकर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं।
छत पर रहकर बचाई जान, बनाए भयावह वीडियो
नदी किनारे रहने वाले एक स्थानीय निवासी जेन टावलर और उनके परिवार ने छत पर शरण लेकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बाढ़ की भयावहता को कैमरे में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
न्यू मेक्सिको में भी भारी नुकसान
टेक्सस से सटे न्यू मेक्सिको में भी रुइदोसो नदी में उफान के चलते 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक व्यक्ति और दो बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई इलाकों में सर्वे कार्य जारी है।
गवर्नर ग्रेग एबॉट का बयान
टेक्सस के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा, “हमारा मुख्य लक्ष्य उन सभी लोगों को तलाशना है जो अब भी लापता हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हर प्रभावित व्यक्ति की पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती।”

Popular Articles