Wednesday, October 23, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

टिटाबोर में प्रियंका गांधी ने लगाया ज़ोर

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को जोरहाट लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गौरव गोगोई के समर्थन में चुनाव का प्रचार करने के लिए असम पहुंचीं। वाड्रा ने जिले के टिटाबोर में एक घंटे के एक रोड शो कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के जीतने पर चाय बागान श्रमिकों की दिहाड़ी बढ़ाई जाएगी। रोड शो के दौरान कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी संविधान को बदलना चाहती है और अगर ऐसा होता है तो देश के आम लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। उन्होंने कहा, ‘दो-तीन साल पहले विधानसभा चुनाव से पहले मैं असम आई थी, तब चाय बागानों का दौरा किया था। उस समय यह वादा किया था कि अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो हम मजदूरी बढ़ाएंगे। हालांकि, आपने भाजपा को चुना और मजदूरी नहीं बढ़ाई गई।’

 

Popular Articles