पांच दिन तक अस्पताल में जिंदगी से जूझता रहा उपचार के दौरान तोड़ा दम
हल्द्वानी। एक जवान बेटे की मौत ने परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। इंदिरा नगर निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद कैफ ने पांच दिन पूर्व अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कैफ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद नईम घर का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। फिलहाल जहरीले पदार्थ के सेवन के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।





