Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

जरूरत पड़ी तो सेना की तैनाती बढ़ाएंगे : मणिपुर पुलिस

मणिपुर पुलिस ने राज्य पुलिस के एक अधिकारी पर हमले के बाद गुरुवार को हमलों और जबरन वसूली जैसे अपराधों में शामिल कट्टरपंथी मैतेई समूह अरामबाई टेंगोल (एटी) को सख्त चेतावनी दी है। पुलिस ने अन्य असामाजिक समूहों को चेताया है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो सेना और अन्य केंद्रीय बलों की तैनाती को बढ़ाया जाएगा। मणिपुर पुलिस ने सख्त बयान जारी कर यह भी कहा कि राज्य पुलिस एक तटस्थ बल है और किसी भी समुदाय के खिलाफ या पक्ष में काम नहीं करता है। राज्य पुलिस जनता के जीवन और संपत्तियों की रक्षा व सुरक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। जनता को गुमराह नहीं होना चाहिए और राज्य में शांति और सौहार्द वापस लाने में मणिपुर पुलिस की मदद करनी चाहिए।

Popular Articles