Top 5 This Week

Related Posts

जनसमस्याओं के समाधान और संगठन मजबूती पर मंथन, विधायक सुमित हृदयेश ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 12, 13 और 14 में कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्तियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ संगठनात्मक बैठक कर जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मिले सुझावों और विकास संबंधी मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित समस्याओं के शीघ्र और स्थायी समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथ और वार्ड क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, त्रुटियों का संशोधन कराने और आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतंत्र की मजबूती की पहली शर्त है और इस अभियान को पूरी गंभीरता व जिम्मेदारी के साथ सफल बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनभागीदारी को मजबूत करने और जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच सतत संवाद से ही बढ़ती है।

बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, मयंक भट्ट, मलय बिष्ट, राजो टंडन, शशि आर्या, दिनेश चौहान, बीजेन्द्र चौहान, जगदीश चन्द्र, वीर गुप्ता, सुमित कुमार, प्रकाश आर्या, सूरज प्रकाश, मो. शाद, तलत ऐतशाम, त्रिलोक बनौली, हेमंत साहू, सुजल सचिन, शानू वारसी, अशोक पांडे और अतर सिंह सहित कांग्रेस परिवार के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Popular Articles