Top 5 This Week

Related Posts

छात्राओं के भविष्य और विद्यालय की बेहतरी पर मंथन, पीटीए-एसएमसी की बैठक में पारित हुए प्रस्ताव

शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने और छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

हल्द्वानी। छात्राओं के बेहतर भविष्य और विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा में पीटीए (अभिभावक-शिक्षक संघ) एवं एसएमसी (विद्यालय प्रबंधन समिति) की बैठक आयोजित की गई। प्रधानाचार्या ज्योति पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में छात्राओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विद्यालय की शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, विद्यालय अनुदान के उपयोग और छात्राओं के हित में आवश्यक कदम उठाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विद्यालय के सर्वांगीण विकास और छात्राओं की शैक्षिक प्रगति को ध्यान में रखते हुए कई प्रस्तावों पर विचार किया गया तथा आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना और छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना रहा।

Popular Articles