Top 5 This Week

Related Posts

गदरपुर पुलिस ने चोरी की दो बाईकों के साथ वाहन चोर को किया गिरफ्तार

बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को पुलिस की कार्रवाई

रुद्रपुर। जनपद में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। गदरपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की बाईकें बरामद हुई। पुलिस को उससे पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के मुताबिक 29 जून 26 को अजीम पुत्र मोहम्मद शफी निवासी ग्राम झगडपुरी गदरपुर ने तहरीर दी। तहरीर में कहा कि बाईक संख्या यूके 06 बीडी 7075 रविवार के बाजार रामजीवनपुर से चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर एसपी क्राईम एवं सीओ के पर्यवेक्षण में प्रभारी थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए दिनेशपुर रोड अन्डर पास से चीनी मिल रोड पर चैकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस को देख बाईक सवार ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम बिक्की बजाज पुत्र ठाकुर दास हाल निवासी लालपुर बताया। उसके पास से चोरी की बाईक बरामद हुई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करने पर बरामद बाईक चोरी की थी। पुलिस ने उसकी निशादेही पर चोरी एक और बाईक बरामद की। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष गदरपुर प्रदीप शर्मा,एसआई मोहन सिंह बोहरा,जीवन फुलेरा, कुन्दन सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Popular Articles