Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

खंडूड़ी के जाने से बदले टिकट की दावेदारी के समीकरण

मनीष खंडूड़ी के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के लिए पौड़ी गढ़वाल सीट पर टिकट की दावेदारी के समीकरण बदल गए हैं। कांग्रेस इस सीट पर जातीय समीकरण साधने की तैयारी में है, लेकिन इसके लिए उन्हें भाजपा के दांव का भी इंतजार है। फिलहाल पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायकों के नाम इस सीट पर दावेदारी के तौर पर सामने आ रहे हैं। मनीष खंडूड़ी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पौड़ी गढ़वाल सीट से किस्मत आजमाई थी, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए थे। सूत्रों के मुताबिक, इस बार भी कांग्रेस के पैनल में मनीष ही पहली च्वाइस के तौर पर शामिल थे, उन्हें इस बात का अहसास भी था। अचानक उनके पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होने के बाद यहां टिकट दावेदारी के समीकरण बदल गए हैं।

एक सीट पर ठाकुर तो दूसरी पर ब्राह्मण चेहरे का रिवाज रहा है। अभी भाजपा ने भी इन दोनों सीटों पर अपने पत्ते नहीं खोले। ऐसे में कांग्रेस भी मैदान में भाजपा के दांव के इंतजार में है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि संभावित तौर पर 14 मार्च को प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है लेकिन इसमें ये दोनों सीटें शामिल होंगी या नहीं, कहना मुश्किल है।

Popular Articles