भारत का कोयला और लिग्नाइट उत्पादन ने पहली बार वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक बिलियन टन को पार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का कुल कोयला और लिग्नाइट उत्पादन 937 मिलियन टन (एमटी) था। पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। कोयला और लिग्नाइट उत्पादन में 1 बिलियन टन का आंकड़ा पार करना भारत के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह जीवंत कोयला क्षेत्र सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत का मार्ग भी सुनिश्चित करता है।