Friday, February 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कैंची धाम भी हुआ राममय

नैनीताल ज़िले का प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर भी राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में राममय हो गया l

अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा पर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे जय श्री राम जय श्री राम की जयकारों से गुंजायमान हो उठा। सुप्रसिद्ध कैंची धाम से अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद के बोर्डर क्वारब तथा बेतालघाट घाटी तक जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान हुए।

खैरना से गरमपानी राम मंदिर तक निकली शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ा। भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। घर घर दीपों से जगमग हो उठे। सोमवार को कोसी घाटी में रामोत्सव हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।

लंबे अरसे से विवादों में रहे छछरौली के गांव जयधर में रविवार को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। बता दें कि अक्सर त्योहार पर इस गांव में विवाद रहता है लेकिन इस बार अलग ही माहौल दिखा। शोभा यात्रा के मुस्लिम बस्ती में पहुंचने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए।

Popular Articles