Top 5 This Week

Related Posts

रामलला के आगमन से देवभूमि उत्साहित, धामी ने किया रामचरित मानस का पाठ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है। कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूं। राम जन–जन के हैं, राम हर कण में हैं। 

इस दिव्य अवसर पर उन्होंने प्रभु राम जी से प्रदेशवासियों के मंगल एवं पूरे विश्व में रह रहे सभी सनातनियों के कल्याण की कामना की।

Popular Articles