Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस का मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन,कलेक्ट्रेट कूच,एडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुख्य निर्वाचन आयुक्त की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल पुतला भी दहन किया

रुद्रपुर। कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग पर पक्षपात और लोकतंत्र की हत्या के गंभीर आरोप लगाते मुख्य चुनाव आयुक्त कीइप्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और डीडी चौक पर पुतला दहन किया। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कूच किया। यहां पर उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपा।सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता काशीपुर बाईपास रोड सिटी क्लब में एकत्र हुए। यहां आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग की नीतियों के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। इसके बाद सिटी क्लब से डीडी चौक तक एक विशाल विरोध जुलूस और शव यात्रा निकाली गयी। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए डीडी चौक पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इसके बाद कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर एडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

जुलूस और प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग अपने चरम पर है। निर्वाचन आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने की अपनी जिम्मेदारी से भटक कर सत्ताधारी दल की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। जब देश की मुख्य निर्वाचन प्रणाली ही संदिग्ध हो जाएगी, तो लोकतंत्र का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। कांग्रेस पार्टी देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी।उत्तराखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का रवैया पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है।

विपक्षी दलों की जायज मांगों और शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष को खुलेआम छूट दी जा रही है। जनता अब इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी और कांग्रेस का यह आंदोलन जनता की आवाज बनकर उभरेगा। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक आदेश चौहान, विधायक गोपाल राणा,जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन,संदीप चीमा, रुद्रपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी, राजेंद्र पाल सिंह, जितेंद्र सरस्वती, अलका पाल, अनुपम शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, डॉ. करणपाल, ममता हालदार,खजान चंद गुड्डू, अजय नारायण, मन्नू चौधरी, राजेश सिंह, मनजोत,डॉ. अजय सिंह, गोपाल भसीन, सुनील चुघ,गौरव बेहड़, संजय जुनेजा,सुमित्रा भुल्लर, उत्तम आचार्य, रईस अहमद, हरभजन सिंह विर्क, त्रिनाथ विश्वास,शैलेन्द्र शर्मा,राजेश बाबा, मुक्ता सिंह,दिनेश पंत,परिमल राय,अंकिता अधिकारी, बाबू विश्वकर्मा,इदरीश गोला,गौतम घरामी, सुनीता कश्यप,संजय ठुकराल,ज्योति टम्टा,उमा सरकार,पार्षद इंद्रजीत सिंह, रामकुमार गुप्ता,करू मंडल, ललित सिंह बिष्ट,राजू गुप्ता,संजीव नदी,अंकित श्रीवास्तव, बलजीत सिंह, गुरजीत सिंह, सुखवंत सिंह विर्क, ओमपाल सिंह चौधरी, सुरजीत सिंह, गुरु दर्शन सिंह,हरिपद व्यापारी, गुरबख्श सिंह, सुखविंदर सिंह,अब्दुल सलीम एडवोकेट,जुनेद आलम एडवोकेट, अकरम बेग,पार्षद अशफाक अंसारी, निसार खान,आबिद अली, नरेश,बेबी सिकदर, सपना गिल,संदीप सहगल,रवि ढींगरा,सोनू कांग,बाजपुर अध्यक्ष गुरजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख भुल्लर, इरशाद भाई, शराफत मंसूरी, संजीव अरोड़ा, हरजीत सिंह, मनवीर सिंह, ललित, सौरभ, अभिषेक, शिवम,आकाश, दलजीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Popular Articles