Wednesday, February 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

कश्मीर से कंधमाल तक भीषण ठंड

गुजरते दिसंबर के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पहाड़ से लेकर उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में पारा लगातार गिर रहा है और शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।कश्मीर में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो गई है। सोमवार की रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री दर्ज किया गया है। श्रीनगर के साथ ही कश्मीर घाटी के कई शहरों में जल आपूर्ति योजनाएं और जल स्रोत जम गए हैं, लेकिन गुलमर्ग में तापमान गिरने और बर्फ की चादर बिछने से सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। लोग जमकर स्कीइंग का लुत्फ उठा रहे हैं। हिमाचल के 12 जिलों में से चार जिलों में निचले पहाड़ी इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भीषण शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में सोमवार की रात माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया। शिमला और कुफरी में भी 10 डिग्री से कम तापमान बना हुआ है।ओडिशा के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। न्यूनतम 4.7 डिग्री तापमान के साथ कंधमाल जिले का उदयगिरी सबसे ठंडा रहा।

Popular Articles