Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर कांग्रेस ने उठाया जाति जनगणा

कांग्रेस ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले का स्वागत किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि भारत रत्न देने का मोदी सरकार का फैसला उसकी हताशा और पाखंड को भी दिखाता है क्योंकि वह राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना से इनकार कर रही है। कर्पूरी ठाकुर का नाम मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ के लिए चुना गया है
कांग्रेस ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करना भले ही मोदी सरकार की हताशा और पाखंड को दर्शाता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसका स्वागत करती है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि भारत रत्न देने का मोदी सरकार का फैसला उसकी हताशा और पाखंड को भी दिखाता है क्योंकि वह राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना से इनकार कर रही है। कर्पूरी ठाकुर का नाम मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को उनकी जन्म शताब्दी की पूर्वसंध्या पर यह घोषणा की।
रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सामाजिक न्याय के प्रणेता जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ दिया जाना भले ही मोदी सरकार की हताशा और पाखंड को दर्शाता है, फिर भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करती है।’’ उन्होंने कहा कि ‘भागीदारी न्याय’ भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच स्तंभों में से एक है, इसके आरंभिक बिंदु के रूप में राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना की आवश्यकता होगी।

Popular Articles