Top 5 This Week

Related Posts

कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

हल्द्वानी। अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुखानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मजदूरों को कच्ची शराब बेचने की फिराक में था।
उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान फतेहपुर तिराहे पर एक मुखबिर ने सूचना दी कि सैफी फार्म जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति कट्टा लेकर खड़ा है और उसमें रखी कच्ची शराब आम तोड़ने वाले मजदूरों को बेच रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम सैफी फार्म मार्ग पर पहुंची, जहां संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम रामपाल पुत्र बनारसी निवासी गुजरोड़ा, फतेहपुर, बताया। उसके पास मौजूद कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें कच्ची शराब से भरे पाउच बरामद हुए।

पुलिस ने कट्टे से 57 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Popular Articles