Tuesday, May 20, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

एक हजार अमृत भारत ट्रेनों का होगा निर्माण: रेल मंत्री

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेल को विश्वस्तरीय बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों के भीतर देश में 1,000 विश्वस्तरीय अमृत भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा, जो 250 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी। इस साक्षात्कार में उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि रेलवे में भी अब भारत के आयातक से निर्यातक बनने की बारी है। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन निर्यात करने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों के भीतर भारत पहली ट्रेन निर्यात करेगा, जो देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

वैष्णव ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने पिछले 10 वर्षों में रेलवे में कई परिवर्तनकारी पहलें शुरू की हैं। उनमें दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज-चिनाब पुल और कोलकाता मेट्रो के लिए नदी के नीचे पहली जल सुरंग भारतीय रेल की अहम तकनीकी प्रगति को दर्शाने वाली उपलब्धियां हैं।

Popular Articles