हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा जिला संयोजक देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लालडांठ रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल के निकट पौधरोपण कर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ एवं ‘हरियाली बढ़ाएं – भविष्य बचाएं’ का संदेश दिया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक कोस्तुभानंद जोशी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण उत्तराखंड की पहचान है, जो हमारे पूर्वजों द्वारा हमें दी गई अनुपम भेंट है। लेकिन बढ़ते विकास के चलते अब हरियाली धीरे-धीरे कम हो रही है और आने वाली पीढ़ियों को परेशानी होगी। हमें अपने भविष्य की पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना है तो सभी को एक-एक पौधा लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि आइए, हरियाली बढ़ाएं और भविष्य बचाएं।
इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता ने कहा कि प्रकोष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगा। संगठन वर्ष 2027 के चुनाव में पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन का प्रचार करेगा।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रकोष्ठ पूरे जिले में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कर सभी कार्यकर्ता पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लेंगे।
इस मौके पर कैलाश चंद्र जोशी, विजय मनराल, किशोर जोशी, शुभांशु पांडेय, प्रियंका जोशी, श्रुति गोलवलकर, श्याम सिंह साही, प्रशांत वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





