Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी

उत्तराखंड की पांच में से हरिद्वार लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे कम मतदाता वाली सीट टिहरी और अल्मोड़ा है, जिसमें महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी अंतिम मतदाता सूची के हिसाब से प्रदेश में इस बार 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा 20 लाख 35 हजार 726 मतदाता हरिद्वार लोकसभा सीट पर हैं, जिनमें 9,64,739 महिला, 10,70,828 पुरुष और 159 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। दूसरे नंबर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट है, जिसमें कुल 20,15,809 मतदाता हैं, जिनमें 9,68,636 महिला, 10,47,118 पुरुष व 55 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। तीसरे स्थान पर टिहरी लोकसभा सीट है, जिसमें कुल 15,77,664 मतदाता हैं। इनमें से 7,61,783 महिला, 8,15,819 पुरुष व 62 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

Popular Articles