Top 5 This Week

Related Posts

 उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से दहशत, लोग घरों से बाहर निकले

देहरादून। उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। भूकंप के झटके जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने पर कई लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से उत्तर-पूर्व दिशा में लगभग चार किलोमीटर दूर बताया गया है। भूकंप जमीन से करीब पांच किलोमीटर गहराई में आया। हालांकि किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप के बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो गया। संबंधित विभागों की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। पिछले कुछ महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों में कई बार हल्के भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। विशेषज्ञ लगातार लोगों को आपदा के प्रति जागरूक और तैयार रहने की सलाह दे रहे हैं।

Popular Articles