Top 5 This Week

Related Posts

इजरायल ने ईरान पर किया हमला, ईरान ने किया जवाबी हमला

आशंका थी कि इजरायल ईरान पर जल्द हमला करने वाला है, लेकिन इजरायल ने शुक्रवार सुबह को ही ईरान की राजधानी तेहरान में बमबारी कर दी। इजरायल ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि उसने ईरान पर हमला किया है, और ईरानी मीडिया ने कहा कि तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनी दी गई है।ईरान ने कहा है कि यूरेनियम का शोधन उसका अधिकार है। वह परमाणु अप्रसार संधि में मिले अधिकारों के तहत ही कार्य कर रहा है। लेकिन अब उसके अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। हम मसले को कूटनीतिक तरीके से हल करना चाहते हैं लेकिन यूरेनियम के शोधन का अधिकार नहीं छोड़ेंगे।
ईरान ने अपने जवाबी हमले में इजरायल पर 100 से अधिक ड्रोन दागे हैं. इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम एक्टिव हो गया है. इस बीच आईडीएफ ने ईरान के तीन बड़े सैन्य अधिकारियों को मारने का दावा किया है. आईडीएफ ने पर एक पोस्ट में कहा, ‘अब हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ, ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर और ईरान के इमरजेंसी कमांड के कमांडर 200 से अधिक लड़ाकू विमानों द्वारा ईरान में किए गए इजरायली हमलों में मारे गए. ये तीनों क्रूर सामूहिक हत्यारे थे, जिनके हाथ अंतरराष्ट्रीय खून से रंगे हैं. इनके बिना दुनिया एक बेहतर जगह होगी.’

जरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि कुछ ही समय पहले इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन शुरू किया है, जो इजरायल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को खत्म करने के लिए एक लक्षित सैन्य अभियान है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक इसका खतरा खत्म नहीं हो जाता।
एक इजरायली सैन्य अधिकारी ने कहा कि इजरायल दर्जनों परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि ईरान के पास कुछ ही दिनों में 15 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री है। सीएनएन ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक कैबिनेट बैठक बुला रहे हैं।

Popular Articles