Top 5 This Week

Related Posts

आज जंतर-मंतर पर FAIMA का धरना

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) के उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली के वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. सुवर्णकर दत्ता ने कहा, आरजी कर अस्पताल की पीड़िता के लिए न्याय मांगने के लिए 31 अगस्त को जंतर-मंतर पर विशाल और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि FAIMA डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए केंद्र सरकार से केंद्रीकृत सुरक्षा अधिनियम की मांग कर रही है। डॉ. सुवर्णकर दत्ता ने आह्वान किया कि 5 सितंबर को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले FAIMA दुनिया को अपनी ताकत दिखाना चाहता है। न्याय की मांग करते हुए उन्होंने डॉक्टरों से दोपहर 3 बजे से जंतर-मंतर पर जमा होने की अपील की। डॉ. सुवर्णकर दत्ता ने आह्वान किया कि 5 सितंबर को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले FAIMA दुनिया को अपनी ताकत दिखाना चाहता है। न्याय की मांग करते हुए उन्होंने डॉक्टरों से दोपहर 3 बजे से जंतर-मंतर पर जमा होने की अपील की।

Popular Articles