Friday, March 14, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

आंध्र प्रदेश के लोग YSRCP और जगन को हराने के लिए तैयार : चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को एक चुनावी जनसभी में सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में लोग आगामी चुनावों में वाईएसआरसीपी प्रमुख जगन रेड्डी को हराने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्होंने लोगों से राज्य की प्रगति के लिए टीडीपी, भाजपा और जनसेना के एनडीए गठबंधन का समर्थन करने की अपील की। आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा के लिए चुनाव होंगे। टीडीपी अध्यक्ष ने गुरुवार को अनंतपुर जिले में तीन जनसभाएं की। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी का अहंकार 13 मई को होने वाले चुनाव के बाद टूट जाएगा। नायडू ने एनडीए गठबंधन के सत्ता में आने पर पांच साल के भीतर युवाओं के लिए 20 लाख नौकरियां सृजित करने और नौकरी न मिलने तक 3,000 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, चूंकि अब उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूरी हो चुकी है। आप कल्पना कर सकते हैं कि वे क्या खोने जा रहे हैं। ठाकुर ने आश्चर्य जताया कि जब उनकी अपनी पार्टी उन्हें बर्दाश्त करने में असमर्थ है, तो दूसरे लोग गांधी को क्यों बर्दाश्त करेंगे। ठाकुर ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा के लिए वरदान की तरह हैं। क्योंकि भगवा पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में उनका योगदान बहुत बड़ा है। एक मीडिया हाउस के शिखर सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि उनके मन में राहुल गांधी के लिए बहुत सम्मान है। वह एक बड़े नेता हैं। ठाकुर ने कहा, वह भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में उतनी ही ऊर्जा खर्च करते हैं जितनी हम करते हैं। गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए ठाकुर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि कांग्रेस नेता विदेशी स्थानों की यात्रा करने के बजाय देश का दौरा कर रहे हैं।

Popular Articles