Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने सीएम केजरीवाल पर यह कार्रवाई शराब घोटाला मामले से जुड़े धन शोधन मामले में दो घंटे की पूछताछ के बाद की। वहीं, सीएम केजरीवाल पर ईडी के एक्शन के बाद विपक्षी नेताओं ने केंद्र पर हमला बोला है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी आम बात हो गई है, जिसका I.N.D.I. गठबंधन मुंहतोड़ जवाब देगा।

इधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष को हर तरह से चुनाव के पहले गैर कानूनी तरीके से कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते सीज का भी मामला उठाया। खरगे ने कहा कि भाजपा को अगर सच में जीत का भरोसा होता तो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता सीज नहीं किया जाता।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हार के डर में गिरफ्तार ये लाचार मोदी सरकार लोकतंत्र को तार तार करती आई है और करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार को जाना तय है।

Popular Articles