Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने चीनी समकक्ष से की बात

संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। इस बीच, अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने मंगलवार को चीनी रक्षा मंत्री से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने सैन्य संचारों के महत्व पर भी जोर दिया। गौरतलब है कि ऑस्टिन ने नवंबर 2022 के बाद पहली बार चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बात की।  अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रेस सचिव पा राइडर ने दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई बातचीत के बाद कहा कि ऑस्टिन ने दोहराया कि जिम्मेदारी और सुरक्षा के साथ अमेरिका हर उन जगहों पर उड़ान भर सकता है, जिसकी अनुमति अंतरराष्ट्रीय कानून देते हैं। उन्होंने यूक्रेन और रूस युद्ध पर भी बात की और उत्तर कोरिया की हालिया चेतावनी पर चिंता व्यक्त की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग ने पिछली बार नवंबर में मुलाकात की थी। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की यह मुलाकात सैन फ्रांसिस्को के फिलोली एस्टेट में हुई थी। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब, अमेरिका और चीन के द्विपक्षीय संबंध सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। विश्व में आर्थिक मंदी छाई हुई है। पश्चिम एशिया और यूरोप में युद्ध छिड़े हैं और ताइवान को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

 

 

Popular Articles