Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

अमेरिका-ब्रिटेन में रूस की धातुओं के व्यापार पर प्रतिबंध

बीते दो साल से ज्यादा समय से जारी यूक्रेन युद्ध के चलते अमेरिका और ब्रिटेन ने रूसी मूल की धातुओं के व्यापार पर प्रतिबंधों का एलान किया है। इसके साथ ही दोनों देशों ने इन धातुओं का आयात भी रोक दिया है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने शनिवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इन वस्तुओं पर प्रतिबंधों को रूस के निर्यात राजस्व को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रतिबंध वैश्विक धातु एक्सचेंज और डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर लागू किए जाएंगे। मॉस्को एल्यूमीनियम, तांबा और निकल जैसी प्रमुख धातुओं का निर्यात करता है। यह कदम वॉशिंगटन द्वारा यूक्रेन में जारी सैन्य कार्रवाइयों के लिए मॉस्को को दंडित करने के प्रयासों का हिस्सा है। इस फैसले से तांबा, एल्यूमीनियम व निकल के प्रमुख वैश्विक आपूर्तिकर्ता के बतौर रूस की स्थिति को देखते हुए धातु बाजारों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Popular Articles