Monday, June 30, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

अमेरिका ने चीन पर लगाया रूस की मदद का आरोप

रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से अधिक समय से युद्ध जारी है। इस जंग के थमने का आसार दूर-दूर तक नहीं दिख रहा है। इस बीच अमेरिका ने चीन पर आरोप लगाया है कि वह अपने शब्दों के उलट जाकर रूस की मदद कर रहा है। चीन हमेशा ही दावा करता है कि यूक्रेन-रूस युद्ध पर वह हमेशा निष्पक्ष रहा है। हालांकि, इन सबके बावजूद बीजिंग यूक्रेनी लोगों के खिलाफ मॉस्को की मदद कर रहा है।

 चीन जितनी तेजी से रूस की मदद कर रहा है, उतने ही तत्परता से बयानबाजी भी कर रहा। चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने पिछले साल दावा किया था कि सेना से जुड़ी चीजों के निर्यात के लिए, चीन ने हमेशा एक विवेकपूर्ण और जिम्मेदार रवैया अपनाया है। हालांकि, इस तरह के बयान सबूतों के सामने हास्यास्पद हैं, जो कुछ और ही बयां करते हैं।

Popular Articles