Friday, February 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हर शैक्षिक सत्र में अब दस दिन बिना बस्ते के स्कूल आएं छात्र

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में हर शैक्षिक सत्र में 10 दिन बस्ता रहित दिवस मनाया जाएगा। निदेशक एससीईआरटी वंदना की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि हर महीने में एक दिन यह दिवस मनाया जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि राज्य के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में इंग्लिश स्पीकिंग डे एवं शंका समाधान दिवस अंतिम शनिवार को छोड़कर शेष हर शनिवार को पहले की तरह संचालित होते रहेंगेl

Popular Articles