हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी द्वारा पर्यावरण गोष्ठी और एनीमिया जांच शिविर का आयोजन निजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम पर्यावरण गोष्ठी में स्कूल के 20 छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के विषय में अपने विचार रखे।बच्चों ने बोला कि आज हम विकास की दौड़ मे पर्यावरण खो रहें है और कई क्षेत्रों मे हरियाली खत्म हों गयीं है हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना होगा।
प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की महत्व बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण हमारे जीवन के साथ ही भविष्य के लिये भी आवश्यक है। हम सभी को अपने जीवन मे एक पेड़ लगाकर उसे संरक्षण देना होगा जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण प्रदान कर सके इसके लिए सभी को संकल्प लेना होगा।शाखा संयोजिका पर्यावरण, शिखा अग्रवाल ने बच्चों के विचारों की प्रशंसा की। इसके पश्चात 78 बच्चों का एनीमिया जांच सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा किया गया और दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर मुख्य रूप से स्कूल के प्रबंधक डॉ अभिषेक मित्तल, प्रधानाचार्य डॉ मोनिका मित्तल, महिला संयोजिका एकता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, गिरीश केसरवानी, अमित अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।





