Friday, October 24, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

सोरोस लोकतंत्र के लिए खतरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगलने वाले अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कड़ा जुबानी प्रहार किया है। मेलोनी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। वह दूसरे देशों के घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप करते हैं और अपने पैसे के बल पर राष्ट्रों को अस्थिर करने का काम करते हैं।पिछले साल सोरोस ने अदाणी मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा था और दावा किया था कि भारत में इस मुद्दे पर लोकतांत्रिक परिवर्तन होगा। 2020 में सोरोस ने अनुच्छेद 370 को हटाने का भी विरोध किया था और कहा था कि मोदी के नेतृत्व में भारत तानाशाही व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा था कि भारत लोकतांत्रिक देश है लेकिन नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक नहीं हैं। इटली की पीएम की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब यूरोप की राजनीति में कथित हस्तक्षेप के लिए एलन मस्क की आलोचना हो रही है। मेलोनी ने कहा कि मस्क ने यूरोप की राजनीति के बारे में जो कुछ भी कहा है वह किसी भी तरह से लोकतंत्र के लिए खतरा नहीं है, जबकि सोरोस लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।जॉर्ज सोरोस का उदाहरण देते हुए मेलोनी ने कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि किस तरह वामपंथी विचारधारा वाले अमीर और शक्तिशाली लोग अन्य लोकतंत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप में लिप्त रहे हैं। उन्होंने कहा कि निष्कर्ष यह है कि मस्क लोकतंत्रों के लिए खतरा नहीं हैं, जॉर्ज सोरोस हैं। इसके तुरंत बाद मस्क ने सोशल मीडिया पर कहा, और सोरोस पराजित हो रहे हैं।सोरोस अपने ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के जरिये सुशासन, लोकतंत्र बहाली कार्यक्रम और उदारवादी नीतियां बनाने के लिए मदद का दावा करते हैं, लेकिन उन पर राजनीतिक हस्तक्षेप, सामाजिक अराजकता को बढ़ावा देने, चुनावों में धांधली के लिए धन मुहैया कराने जैसे गंभीर आरोप हैं। हंगरी और रूस जैसे देशों ने उन पर अपनी घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है, जबकि विश्व स्तर पर दक्षिणपंथी नेता उन्हें राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए खतरा मानते हैं। उन पर इमिग्रेशन, सत्ता विरोधी प्रदर्शनों की फंडिंग करके दूसरे संप्रभु देशों को अस्थिर करने के आरोप लगते रहे हैं। यूके में सोरोस को बैंक ऑफ इंग्लैंड को बर्बाद करने वाले के तौर पर जाना जाता है।

Popular Articles