Monday, November 24, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

सोनप्रयाग में बैरिकेडिंग तोड़कर निकला यात्रियों का सैलाब

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में यात्रियों की भीड़ सैलाब की तरह अनियंत्रित हो गई। गुप्तकाशी, फाटा से सोनप्रयाग पहुंचे यात्री, बैरिकेडिंग तोड़कर बाजार की तरफ बढ़ गए, जिन्हें नियंत्रित करने में प्रशासन और पुलिस के पसीने छूट गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। केदारनाथ यात्रा में पहले दिन से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कपाट खुलने के बाद 10 दिन में ही दर्शनार्थियों की संख्या 2 लाख 81 हजार के पार पहुंच गई है। रविवार को केदारनाथ यात्रा के लिए सोनप्रयाग पहुंचे यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। यात्री पार्किंग से पहले स्थापित बैरिकेडिंग तोड़कर बाजार की तरफ आगे निकल पड़े। इस दौरान यात्रियों के सैलाब को रोकने में पुलिस, प्रशासन के सभी प्रयास धरे के धरे रह गए। हजारों की संख्या में पहुंचे यात्रियों से पूरे सोनप्रयाग बाजार में मानव जाम की स्थिति पैदा हो गई। यह, स्थित सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखने को मिल रही है। इस दौरान वीडियो में एक व्यक्ति बता रहा है कि कैसे यात्री बैरीकेड तोड़कर आगे बढ़े और कैसे जाम जैसी स्थिति पैदा हुई।

Popular Articles