Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सीरिया पर विद्रोहियों का कब्जा

सीरिया के चार शहरों पर विद्रोही समूह का कब्जा हो गया है और राष्ट्रपति बशर अल असद का मजबूत किला दमिश्क भी ढह गया। राष्ट्रपति बशर अल असद के सीरिया छोड़कर अज्ञात जगह पर जाने की खबरें हैं। वहीं उनका परिवार पहले ही सीरिया छोड़कर रूस जा चुका है। सीरिया सेना के दो शीर्ष अधिकारियों ने ये दावा किया है। बशर अल असद ने मेडिकल की पढ़ाई की है और लंदन से वे आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टरी की पढ़ाई करने गए थे। उस समय तक बशर का राजनीति से कोई लेना देना नहीं था, लेकिन 90 के दशक में बड़े भाई की एक कार हादसे में मौत के बाद बशर न चाहते हुए भी राजनीति में आ गए और साल 2000 में पिता की मौत के बाद सीरिया की सत्ता पर काबिज हुए। सीरिया के प्रधानमंत्री के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति बशर अल असद और सीरिया के रक्षा मंत्री के बारे में बीती रात से कोई जानकारी नहीं है। माना जा रहा कि दोनों नेता देश छोड़कर जा चुके हैं। बशर का परिवार पहले ही सीरिया छोड़कर जा चुका है।

Popular Articles