Friday, February 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सीआरपीएफ के नए महानिदेशक के नाम पर अंतिम मुहर

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नए महानिदेशक के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने असम के डीजीपी जीपी सिंह को सीआरपीएफ के महानिदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, असम पुलिस प्रमुख ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वे असम-मेघालय कैडर के 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। 18 जनवरी को जारी आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 30 नवंबर, 2027 को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक सीआरपीएफ महानिदेशक के रूप में सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 31 दिसंबर, 2024 को अनीश दयाल सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वितुल कुमार बल का कार्यवाहक प्रभार संभाल रहे थे।

Popular Articles