Top 5 This Week

Related Posts

सिंधु जल संधि पर बिलावल भुट्टो की भारत को चेतावनी, बोले- पानी को हथियार बनाया तो बढ़ेगा तनाव

इस्लामाबाद। भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के फैसले के बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सिंधु नदी पाकिस्तान की जीवनरेखा है और यदि पानी को राजनीतिक दबाव या हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया तो क्षेत्रीय तनाव और बढ़ सकता है।

बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान सम्मानजनक शांति चाहता है, लेकिन किसी भी तरह के दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सिंधु जल संधि को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है, जबकि यह समझौता दोनों देशों के बीच जल बंटवारे का महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि जल संसाधनों को विवाद का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। पाकिस्तान का कहना है कि संधि को एकतरफा तरीके से स्थगित करना स्वीकार्य नहीं है और इससे क्षेत्रीय स्थिरता प्रभावित हो सकती है।

गौरतलब है कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का निर्णय लिया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच जल बंटवारे को लेकर बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है।

Popular Articles